SPEECH OF HON’BLE GOVERNOR PUNJAB AND ADMINISTRATOR, UT CHANDIGARH, SHRI BANWARI LAL PUROHIT ON THE OCCASION OF MANIPUR, MEGHALAYA AND TRIPUTA FOUNDATION DAY AT PUNJAB RAJ BHAVAN ON JANUARY 21,2024.

  • PRB
  • 2024-01-21 12:50

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा स्थापना दिवस (21.01.2024)

 आज हम sister states मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मना रहे हैं।

 तीनों राज्यों के निवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 इस प्रकार के आयोजन से आपसी सामंजस्य बढ़ता है और एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।

                                      मणिपुर

 सन् 1972 में मणिपुर भारत का बीसवाँ राज्य बना।

 मणिपुर का अर्थ है मणि का प्रदेश।

 इस प्रदेश में वास्तव में मणियों की खान भले न हो, किन्तु प्राकृतिक रूप से इतना सुन्दर प्रदेश है जिसे मणियों का प्रदेश कहना गलत नहीं।

 कभी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने यहाँ का भ्रमण किया था और इस राज्य की सुन्दरता से प्रभावित होकर इसे ‘भारत का हीरा’ कहा था।

 जब लॉर्ड इरविन यहाँ आए थे, तो उन्हें यह राज्य स्विट्जरलैंड जैसा सुन्दर लगा और उन्होंने इसे ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ की संज्ञा दी।

 मणिपुर एक राज्य के रूप में आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसके लिए बहुत लोगों ने अपना तप और त्याग किया है।

 मणिपुर के बेटों और बेटियों ने खेल के क्षेत्र में देश व अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

 मेरीकोम, मीराबाई चानू, सरिता देवी, डिंको सिंह और दवेंद्रो सिंह जैसे बहुत से खिलाड़ी मणिपुर से ही हैं।

                                      मेघालय

 मेघालय का निर्माण 1970 को असम के अंतर्गत एक स्वतंत्र राज्य के रूप में किया गया। लेकिन इसे पूर्ण राज्य का दर्जा 21 जनवरी 1972 में मिला।

 मेघालय दो शब्दों मेघ और आलय से मिलकर बना है जिसका शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर।

 मेघालय ने प्रकृति और प्रगति का, conservation और eco-sustainability का संदेश दुनिया को दिया है।

 यहां के मेहनती किसान, organic state के रूप में मेघालय की पहचान मजबूत कर रहे हैं।

 यहां का मॉलिनॉन्ग गांव (Mawlynnong village) देश का सबसे साफ गांव है जिसे ‘डिस्कवर इंडिया’ मैगज़ीन की ओर से 2003 में ‘एशिया का सबसे साफ गांव’ का खिताब मिला था।

 आप में से शायद कुछ लोग जानते हों, आज देश जब जन सुविधाओं की डिलिवरी के लिए ड्रोन टेक्नॉलॉजी का बड़े स्तर पर उपयोग करने की तरफ बढ़ रहा है, तब मेघालय देश के उन शुरुआती राज्यों में शामिल हुआ है जिसने ड्रोन से कोरोना वैक्सीन्स को डिलीवर किया। ये बदलते मेघालय की तस्वीर है।

 इस खूबसूरत प्रदेश में मंत्रमुग्ध कर देने वाले बहुत से पर्यटक आकर्षण हैं।

 आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मेघालय में matrilineal system है जिसने महिलाओं को प्रधानता का स्थान दिया है। इस व्यवस्था के पीछे की भावना यह है कि माँ ही वंश की स्रोत होती है, जो जीवन के लिए आवश्यक हर एक वस्तु प्रदान करती है।

                                      त्रिपुरा

 त्रिपुरा को भी पूर्ण राज्य का दर्जा 21 जनवरी 1972 में मिला।

 इस क्षेत्र का नाम राधाकृष्णपुर में स्थित त्रिपुरी सुंदरी के मंदिर के नाम पर रखा गया जिसे 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है।

 त्रिपुरा का एक लंबा इतिहास है, इसकी जनजातीय संस्कृति अद्भुत है। यहाँ की लोक कथाएँ आकर्षक हैं।

 कुछ विद्वानों की यह राय है कि बहुत पहले इसे किरत देश के नाम से जाना जाता था। महाभारत और पुराणों में त्रिपुरा के उल्लेख हैं।

 प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीवनयापन करना, जनजातीय समाज की विशेषता है।

 2020-21 के दौरान राज्यों के प्रदर्शन के आकलन के अनुसार Sustainable Development Goal-12 में शामिल Responsible Consumption and Production के लक्ष्य को हासिल करने में त्रिपुरा देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

 जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा भी अपने राज्यत्व के 75 साल पूरे कर रहे होंगे।

 नए संकल्पों और अवसरों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आगे बढ़ते रहना है।

 हमारी बहुरंगी संस्कृति भारत का गौरव है।

धन्यवाद,

जय हिन्द!