SPEECH OF HON'BLE GOVERNOR PUNJAB AND ADMINISTRATOR, UT CHANDIGARH, SHRI BANWARI LAL PUROHIT ON THE OCCASION OF 9TH DIVYANG INDIAN CRICKET LEAGUE 2023 AT CRICKET STADIUM, SECTOR 16, CHANDIGARH ON DECEMBER 26, 2023.

  • PRB
  • 2023-12-26 13:40

  • आज 9वें दिव्यांग इंडियन क्रिकेट लीग का उद्घाटन समारोह है।
  • यह मंच ‘‘विशेष क्रिकेटरों’’ को अपने विकारों को मात देते हुए अपने कौशल और प्रतिभा को दिखाने के लिए एक उत्तम अवसर है।
  • पदम पासी और उनकी पूरी टीम को इस क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए बधाई।
  • अभी लगभग एक सप्ताह पहले, मैंने Cricket Nationals Blind Men Tournament का उद्घाटन किया। 
  • अलग-अलग राज्यों से दृष्टिबाधित खिलाड़ी आए, गज़ब का हौसला था उनमें।
  • आप जानते होंगे, भारत की blind players की महिला टीम लंदन में आयोजित world gamesमें world champion बनी।
  • पुरूष टीम दुनिया में दूसरे नंबर पर आई।
  • इसी तरह हमारे पैरा-एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों में भारत के अब तक के सबसे अधिक पदकों के साथ इतिहास रचा है। उन्होंने 29 स्वर्ण पदकों सहित कुल 111 पदक जीते।
  • भारत समग्र पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।
  • यह प्रदर्शन हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में खेलों से जुड़ी सही नीतियों की शुरूआत को दर्शाता है।
  • आज सरकार का रवैया एथलीट-केंद्रित है।
  • चंडीगढ़ में भी हमारी खेल नीति में हमने अपने पैरा एथलीटों के कल्याण पर जोर दिया है।
  • हर्ष की बात है कि हमारे दिव्यांग खिलाड़ी एक संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद मैदान में अपना जौहर दिखा रहे हैं। 
  • Disability तब तक disability है जब तक हम उसे अपने हौंसले पर हावी होने देते हैं।
  • लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
  • अपने आप को कभी कम मत समझना।
  • जीवन में हार-जीत तो आती-जाती रहती है, लेकिन हौसला बना रहना चाहिए। 
  • परिणाम नहीं, प्रयास महत्वपूर्ण होता है।
  • अपनी ओर से, भारत सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य नागरिक और खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया है।
  • कहते हैं कि ‘मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’।
  • आपने यहां तक पहुंचकर इस कहावत को सच कर दिखाया है।
  • मैं इस लीग में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों और राज्यों से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करता हूं।
  • आप जीवन में बहुत सारी ऊँचाईयों को छूएँ, मेरी शुभकामनाएं।
  • जीवन के हर टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें, सफल रहें, शुभ आशीष।

            धन्यवाद!

            जय हिंद!