SPEECH OF HON’BLE GOVERNOR PUNJAB AND ADMINISTRATOR, UT CHANDIGARH, SHRI BANWARI LAL PUROHIT ON THE OCCASION OF FOUNDATION DAY OF MIZORAM AND ARUNACHAL PRADESH AT PUNJAB RAJ BHAVAN, CHANDIGARH ON FEBRUARY 20, 2024.

  • PRB
  • 2024-02-21 11:40

मिज़ोरम एवं अरूणाचल प्रदेश स्थापना दिवस (20.02.2024)

  • आज एक बार फिर हम विविधताओं से भरे दो और भारतीय राज्यों का स्थापना दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं।
  • मिज़ोरम और अरूणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई।

मिज़ोरम

  • मिज़ोरम 20 फरवरी 1987 में देश का 23वां राज्य बना। 
  • मिज़ोरम में प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक दृश्यों की भरमार है और यह वनस्पतियों और जीवों के मामले में बहुत समृद्ध है।
  • मिज़ो समाज की बहुत खूबसूरत विचारधारा है। 
  • मिज़ो समाज की आचार संहिता है ‘त्लावमंगाइना’ Tlawmngaina, जिसका अर्थ स्वयं से पहले दूसरों की सेवा करना है।
  • कैसी खूबसूरत सोच! निज हित से ऊपर उठ परहित के लिए काम करना।
  • देश के बहुत से हिस्सों की तरह कृषि मिज़ोरम का मुख्य पेशा है।
  • मिज़ोरम में बागवानी और पुष्प कृषि की भी अधिक संभावना है। विभिन्न रंगों और आकार के ऑर्किड (Orchid) व एंथ्यूरियम (Anthurium) के फूल मिजोरम की दृश्यावली में आकर्षक रंग भरते हैं।
  • भारत के अन्य सभी राज्यों की तुलना में मिज़ोरम में जनजातीय आबादी का प्रतिशत सबसे अधिक है।
  • मिज़़ोरम के लोगों ने आज भी अपनी पारंपरिक विरासत को जीवित रखा है। पारंपरिक रीति-रिवाज आज भी बरकरार हैं।
  • मिज़ोरम में हरी-भरी पहाड़ियों, तेज धाराओं और शांत झीलों का सुंदर मेल है, जो बहुत ही कम प्रदेशों में देखने को मिलता है। 
  • मिज़ोरम की इन भौतिक विशेषताओं ने इसे एक अलग आकर्षण और सौंदर्य प्रदान किया है।

अरूणाचल प्रदेश

  • अरूणाचल के सीधे और सहज स्वभाव के लोगों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
  • यहां के बहादुर योद्धाओं और शौर्यवान लोगों ने वीरता की नई परिभाषाएं लिखी हैं और भारत माता की सदैव रक्षा की है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा राज्य है।
  • साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे होने के कारण, अरुणाचल प्रदेश सामरिक (Strategic) और भौगोलिक (Geographic) दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है।
  • महिलाओं के विकास के बिना किसी भी समाज का विकास अधूरा होता है। 
  • अरुणाचल प्रदेश की पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगभग 47 प्रतिशत है। इस विशेष उपलब्धि के लिए अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं और यहां के सभी निवासी बधाई के पात्र हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रही हैं। बोमडिला की रहने वाली अंशू जामसेनपा, पांच दिन में दो बार माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण करने वाली पहली महिला है।
  • इस उपलब्धि के लिए अंशू जामसेनपा को वर्ष 2021 में पद्म श्री पुरस्कार भी दिया गया है। 
  • नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित तागे रीता ताखे, महिलाओं की उद्यम में भागीदारी को बढ़ावा दे रही है, और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय agro based products को अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक लेकर जा रही है। 
  • मुझे विश्वास है कि अरुणाचल प्रदेश की ऐसी बहनों से पूरे देश की महिलाएं प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी।
  • भारत में सूर्य की किरणें सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश की धरती पर पड़ती हैं। 
  • भारत रत्न श्री भूपेन हजारिका के एक खूबसूरत गीत की कुछ पंक्तियां हैः

अरुण किरण, शीश भूषण, कंठ हिम की धारा,

प्रभात सूरज चुम्बित देश, अरुणाचल हमारा, अरुणाचल हमारा!

भारत मां का राजदुलारा अरूणाचल हमारा!’’

  • यह राज्य अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित है। 
  • Technology के इस सदी में अरूणाचल प्रदेश में ‘Medicine from the Sky’ कार्यक्रम के अंतर्गत दूर-दराज के गांवों में दवाओं और Vaccines को ड्रोन के माध्यम से कम समय में पहुंचाने की पहल की गयी है जो ‘technology for social impact’ का एक बेहतरीन उदाहरण है। 
  • जैसे Punjab “Food Bowl of India” है, उसी तरह अरूणाचल प्रदेश देश के “Fruit Bowl” से कम नहीं। 
  • यह राज्य ‘खासी मंदारिन’ संतरे और कीवी उत्पादन में पहले स्थान पर है जबकि बड़ी इलायची के उत्पादन में इसका देश में दूसरा स्थान है। 
  • मिज़ोरम एवं अरूणाचल प्रदेश दोनों राज्य और यहां के सरल तथा निष्ठावान निवासी देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। 
  • मिज़ोरम और अरूणाचल प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूं।

धन्यवाद,

जय हिंद।