आदरणीय राज्यपाल महोदय पंजाब और प्रशासक चण्डीगढ़

श्री बनवारीलाल पुरोहित जी का 14 अगस्त, 2022 के समारोह पर अभिभाषण

  • PRB
  • 2022-08-14 18:30

  • आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरेभारत को एक सूत्र में बांधने के लिए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस वर्ष “हर घर तिरंगा” अभियान शुरु करने का यही कारण है किलोग एकता की डोरी से बंधकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्वता को समझें उसके गौरव को बनाए रखने के लिए अपना कर्तव्य निभाएं।
  • इस अभियान से भारत सरकार यही इच्छा करती है कि देश के लोगों मेंदेशभक्ति कि भावना पैदा हो और सभी नागरिक तिरंगे के प्रति जागरुक हों।
  • तिरंगा देश का सबसे बड़ा सम्मान है, उसके प्रति प्रेम, आदर और रक्षा के भाव ही देश को जोड़े रख सकते हैं।
  • जब-जब देश मे झण्डा लहराएगा, तब-तब विश्व भर में यह हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। जिससे देश का सम्मान बढे़गा।
  • खुशी की बात है कि चंडीगढ़ पुलिस ने “हर घर तिरंगा अभियान” में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का निश्चय किया है।
  • 13 से 15 अगस्त तक चंडीगढ़ पुलिस विभाग के हर कर्मचारी के घर पर तिरंगा फहराये जाने के लिए पुलिस ने प्रतिबद्धता का प्रण लिया है और इसके तहत हर कर्मचारी को तिरंगा वितरित किया गया है।

· वर्ष 2022 एक बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है, क्योकि इस वर्ष भारत वर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इस अवसर पर हम अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करेंगे और श्रद्धांजलि देंगे।

  • इस पावन उत्सव पर चण्डीगढ़ पुलिस विभाग की विभिन्न इकाईयों द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में तिरंगे के प्रति जागरुकता पैदा करने के लियेरैलियां निकाली गईं, जिसमें पुलिस थानों द्वारा अपने इलाकों के विद्यालयों के साथ मिलकर बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया।
  • युवाओं और नागरिकों को तिरंगे वितरित कर इस अभियान से जोड़ने तथा राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिये पुलिस नियंत्रण कक्ष के परिवहन बेड़े द्वारा शहर के नागरिकों में तिरंगे के लिये जोश पैदा किया गया जिसका शहर में व्यापक असर देखा गया।
  • इसके अलावा यातायात विभाग द्वारा भी 75वीं वर्षगांठ पर75 वाहनों द्वारा सुखना झील से लेकर प्लाजा सेक्टर 17 तक रैली निकाली गई जिससे शहरवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना में बढ़ोतरी हुई।
  • चंडीगढ़ पुलिस ने विद्यालयों के बच्चों के साथ मिलकर आज हर घर तिरंगा अभियान पर एक खूबसूरत सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
  • इससे हमारी भावी पीढ़ी में देशप्रेम की भावना बलवती हुई है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारा आने वाला कल तिरंगे के प्रति ज्यादा समर्पित होगा।
  • आज चंडीगढ़ पुलिस और एक्सिस बैंक के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है जिसमें होम गार्ड जवानों को किसी दुर्घटना में मौत तथा पूर्ण अपंगता की सूरत में 30 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये तथा आंशिक अपंगता की सूरत में आधार मूल्य के 75 प्रतिशत तक की अनुदान राशि मिलेगी।
  • सामान्य अनहोनी की सूरत में जहाँ पहले कोई अनुदान राशि नहीं मिलती थी अब 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि बैंक द्वारा प्रदान की जायेगी।यह चंडीगढ़ पुलिस द्वारा देशभर में सबसे पहले उठाया गया एक निर्णायक कदम है जोकि शोक संतप्त परिवार के लिये दुख की घड़ी में आर्थिक रुप से सहायक होगी।
  • इसके अलावा बच्चों की शिक्षा के लिये 4 लाख रुपये की अनुदान राशि का प्रावधान भी किया गया है।
  • होम गार्ड जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिये आज के इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस 53 होम गार्ड जवानों को जिनमें 10 कंपनी कमांडर, 9 प्लाटून कमांडर, 12 प्लाटून सार्जेंट और 22 सेक्शन लीडर ऑनरेरी पद पर पदोन्नत कर रही है। पदोन्नत हुए होमगार्ड जवानों को बधाई।
  • चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अनुकंपा के आधार पर 10 नौजवानों को आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं जोकि एक कल्याणकारी पहल है।
  • मुझे यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि इस वर्ष से जवानों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पदक, जिसमें स्वर्ण पदक के साथ 50 हज़ार रुपये, रजत पदक के साथ 25 हज़ार रुपये और कांस्य पदक के साथ 10 हज़ार रुपये प्रदान किये जायेंगे, जो उत्कृष्ट जवानों के मनोबल को बढ़ाने तथा पुलिस बल को बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित करेगा।
  • मित्रों,
  • चंडीगढ़ पुलिस का नाम देश के सबसे चर्चित पुलिस बलों में गिना जाता है। हम सभी जानते हैं कि आज पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं और चंडीगढ़ पुलिस को शहर में कानून-व्यवस्था, यातायात और अपराध को नियंत्रित करने के साथ-साथ दो राज्यों, हरियाणा और पंजाब से आने वाले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों से भी निपटना पड़ता है। चंडीगढ़ पुलिस हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने में पूर्ण सक्षम है।
  • पुलिस का काम अक्सर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर अधिकांश अन्य नौकरियों की तुलना में। इसलिए, पुलिस बल को काम करने का अच्छा माहौल प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है।
  • हमारे पुलिस महानिदेशक आधुनिक हथियारों और वाहनों की खरीद, विभिन्न आधुनिकीकरण परियोजनाओं की शुरुआत करके चंडीगढ़ पुलिस के कामकाज में सुधार के लिए प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं।
  • हम पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए भी काफी प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।
  • पुलिस के प्रति मेरा दृष्टिकोण केवल कानून लागू करने वाली संस्था का ही नहीं है , बल्कि एक सक्रिय सेवा प्रदाता के साथ - साथ देश के विकास और इसकी शांति में भागीदार होने का भी है।
  • पुलिस अधिकारी होने के नाते आपको हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम आदमी की शिकायतों का निवारण हो।
  • इसके लिए पुलिस की भूमिका को एक प्रतिक्रियाशील (Reactive) से एक सक्रिय (Pro-active) एजेंसी में बदलने की आवश्यकता है, जो अन्य हितधारकों के साथ साझेदारी के माध्यम से हमारे शहर के विकास और समृद्धि के लिए अनुकूल शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण तैयार करे।
  • कानून का शासन यथावत लागू हो, इसके लिए मैं आपसे हर समय उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता की अपेक्षा करता हूं।
  • पुलिस कांस्टेबल सरकार का प्रत्यक्ष चेहरा हैं और इसलिए उनके प्रशिक्षण व विकास में सुधार के लिए पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए। उनमें उच्चतम स्तर का अनुशासन, सत्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है।
  • वे हमारे कार्यबल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और कुल मिलाकर पुलिस की छवि उनके आचरण, व्यवहार और व्यावसायिकता पर ही निर्भर करती है।
  • जनता हमेशा जमीनी स्तर पर पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रिया और दक्षता के आधार पर ही शासन की गुणवत्ता के बारे में एक राय बनाती है।
  • समाज में एक धारणा बनी हुई है कि हमें वर्दीधारी कर्मियों से सावधान रहना चाहिए। लेकिन अब समय आ गया है कि हम इस धारणा को गलत साबित करें।
  • इसके लिए हमें यह करना होगा कि जब भी लोग वर्दीधारी कर्मियों को देखें तो उन्हें यह एहसास होना चाहिए कि उनकी रक्षा और सुरक्षा के लिए उनके साथ कोई है और इससे उनके भीतर सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और भी गहरा हो जाएगा।
  • आशा है कि आप सब पुलिस की सही छवि प्रस्तुत करने में यत्नशील होंगे।
  • आप सभी से इस आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान कई संकल्प लेने तथा नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ देश को आगे बढ़ाने की अपेक्षा करता हूँ।

धन्यवाद,

जय हिन्द।