SPEECH OF HON’BLE GOVERNOR PUNJAB AND ADMINISTRATOR, UT CHANDIGARH, SHRI BANWARI LAL PUROHIT ON THE OCCASION OF TELANGANA FOUNDATION DAY AT PUNJAB RAJ BHAVAN, CHANDIGARH ON JUNE 2, 2024.

तेलंगाना स्थापना दिवस (2 जून 2024)

 

• तेलंगाना के 11वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई।

• तेलंगाना देश का सबसे युवा राज्य है जिसका गठन 2014में हुआ।

• तेलंगाना के लोगों का कई सदियों से संघर्ष से भरा समृद्ध इतिहास रहा है।

• यहां के लोगों ने आज़ादी के लिए निज़ाम और रज़ाकारों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, गरीबों की जमीन के लिए सशस्त्र संघर्ष में भाग लिया और राज्य के दर्जे के लिए भी संघर्ष किया।

• अलग राज्य का दर्जा हासिल करने के लिए यह संघर्ष छह दशकों से अधिक समय तक अनवरत चलता रहा।

• तेलंगाना शब्द त्रिलिंग देश अर्थात ‘‘तीन लिंगों की भूमि’’ से बना है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां कालेश्वरम (वर्तमान में तेलंगाना में), श्रीशैलम और द्रक्षरामा (दोनों वर्तमान में आंध्र प्रदेश में) तीन महत्वपूर्ण शैव मंदिर स्थित थे।

• तेलंगाना वो प्रदेश है, जहां परंपराएं और रीति-रिवाज आधुनिकता के साथ सहजता से घुल-मिल जाते हैं।

• इस राज्य पर हिन्दू राजाओं के साथ-साथ मुस्लिम राजाओं ने भी लंबे समय तक राज किया। इस कारण तेलंगाना में मिश्रित संस्कृति देखने को मिलती है।

• तेलंगाना भारत की मिश्रित संस्कृति, बहुलवाद (Pluralism) और समावेशिता (Inclusivity) का एक अच्छा उदाहरण है।

• तेलंगाना में श्रीराम नवमी, विनायक चतुर्थी, दशहरा, दीपावली, संक्रांति, होली, महाशिवरात्रि जैसे त्यौहार धूमधाम, उल्लास और भक्ति के साथ मनाए जाते हैं।

• इसने कई प्रमुख हस्तियों को जन्म दिया हैः-

o श्री जाकिर हुसैन स्वतंत्र भारत के तीसरे राष्ट्रपति थे,

o भारत के 10वें प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव,

o प्रख्यात तेलुगू कवि और स्वतंत्रता सेनानी कालोजी नारायण राव

o प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अज़हरुद्दीन

o सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु जैसीं कुशल खिलाड़ी

o टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेल भी तेलुगू हैं।

• कृषि के क्षेत्र में तेलंगाना द्वारा हासिल की गई प्रगति पूरे देश के लिए आदर्श है।

• तेलंगाना भारत के हरित वैभव के रूप में उभरा है और इसके लिए तेलंगाना वासी बधाई के पात्र हैं।

• तेलंगाना के हैदराबादी व्यंजन अपनी विशेषता के कारण UNESCO creative city of gastronomy के तौर पर घोषित हैं।

• तेलंगाना के प्रमुख भोजन में हैदराबादी बिरयानी काफी लोकप्रिय है। तेलंगाना तो क्या देश के सभी होटलों में चाहे वो महाराष्ट्र के हों, दिल्ली के हों या फिर पंजाब के, हैदराबादी बिरयानी सभी की व्यंजन-सूचीयों (Menu) में शामिल है।

• चारमीनार, फलकनुमा पैलेस, चौमहल्ला पैलेस, वारंगल फोर्ट, थाउजेंड पिलर  टेम्पल और भोंगिर फोर्ट पर्यटकों के लिए आकार्षण का केन्द्र हैं।

• हैदराबाद में स्थित ऐतिहासिक शहर गोलकुंडा हीरे के व्यापार का केंद्र है और 19वीं शताब्दी के अंत तक, गोलकुंडा का बाजार दुनिया के बेहतरीन और सबसे बड़े हीरों का प्राथमिक स्रोत था।

• तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद शहर को ‘पर्ल सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह शहर मोतियों से बने विभिन्न प्रकार के आभूषणों के आकर्षक व्यापार से जुड़ा हुआ है।

• भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास तथा देश का विकास एकता के सूत्र में बंधे अहिंसा, न्याय, भाषाओं की विविधता, संस्कृति, धर्म के सिद्धांतों पर आधारित है।

• यह अनिवार्य है कि हम अपने राज्यों की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व को पहचानें।

• हमारे देश की ताकत इसकी एकता में निहित है, जहां प्रत्येक राज्य हमारी सामूहिक पहचान के समृद्ध तानेबाने में योगदान देता है।

• भारतीय होने के नाते, हमें अपने देश के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास, विरासत और विविधता पर गर्व है।

• एक बार फिर तेलंगाना के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

धन्यवाद,

जय हिन्द!

1