SPEECH OF HON’BLE GOVERNOR PUNJAB AND ADMINISTRATOR, UT CHANDIGARH, SHRI BANWARI LAL PUROHIT ON THE OCCASION OF INAUGURATION OF 1ST MODEL ANGANWADI CUM CRECHE AT DADUMAJRA CHANDIGARH ON JULY 9, 2024

Inauguration of 1st Model Anganwadi cum Creche at Dadumajra (09.07.2024)

 

• डड्डूमाजरा में चंडीगढ़ का पहला मॉडल आंगनवाड़ी-सह-क्रेच स्थापित करने हेतु समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग को उनके प्रयासों के लिए बधाई।

• यह मील का पत्थर हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने हेतु विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

• इस नए स्थापित सेंटर से गतिविधि आधारित शिक्षण की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

• बच्चे खेल-खेल में पढ़ना-लिखना सीखेंगे।

• आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियां सार्वजनिक स्वास्थ्य और पोषण प्रणाली के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास और माँ के सशक्तीकरण पर केन्द्रित हैं।

• देश में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। ऐसे में  आंगनवाड़ी-सह-क्रेच जैसे उपाय उनके लिए महत्वपूर्ण साधन सिद्ध होंगे।

• आंगनवाड़ी केंद्र पूरक पोषण, बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल और प्री-स्कूल शिक्षा सहित सेवाओं का एक एकीकृत पैकेज प्रदान करते हैं।

• आंगनवाड़ी केंद्रों को जितना सुविधा सम्पन्न बनाया जाए उतना कम है क्योंकि ये केन्द्र हमारे देश के भविष्य की परवरिश, शिक्षण, स्वास्थ्य व उनको संस्कार प्रदान करने में अपना महति योगदान दे रहे हैं।

• जब कभी भी मैं आंगनवाड़ी जाकर बच्चों को कुर्सी, टेबल पर बैठकर पढ़ता देख, खिलौने खेलते हुए आनंदित होते हुए देखता हूं तो मुझे स्वयं में विशेष आनंद की अनुभूति होती है।

• शिक्षा एवं संस्कार से वंचित बच्चे बड़े होकर गलत कार्यों में लिप्त हो जाते हैं, ऐसे बच्चों को शुरू से ही अच्छा परिवेश दिए जाने की जरूरत है, जो ये केन्द्र उनको उपलब्ध करवा रहे हैं।

• जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सजग हों, वहां बच्चे भी सजग होंगे।

• आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने कार्य को ड्यूटी न समझकर जिम्मेदारी समझें तो वे इन बच्चों के रूप में देश को बहुत अच्छा नागरिक दे सकते हैं।

• यदि हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे तभी देश स्वस्थ होगा और देश स्वस्थ होगा तो हम विकसित भारत के सपने को साकार करने में काफी हद तक सफल होंगे।

• मैं समाज कल्याण विभाग चंडीगढ़ की सराहना करता हूँ, जो POSHAN on Wheels, POSHAN helpline, Regular Expert Talk Sessions, Provision of Poshak Barfi, Egg, Milk, & Banana, Addition of Millets in Supplementary Nutrition, Jan Andolan Activities और POSHAN Membership Schemeजैसे विभिन्न प्रभावी उपायों के माध्यम से यू.टी. चंडीगढ़ को कुपोषण मुक्त शहर बनाने के लिए प्रयास कर रहा है।

 

धन्यवाद,

जय हिन्द!